केरल वैसे तो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अच्छे-अच्छे टूरिस्ट प्लेस की वजह से देश भर में सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन इन सबसे अलग एक और खास वजह से इन दिनों इस राज्य की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, महिलाएं खुदाई कर रहीं थीं। इस दौरान उन्हें एक ऐसी चीज मिली, जिसे देखते ही सबके होश उड़ गए। लोगों को शक था कि इसमें बम हो सकता है। लिहाजा फौरन पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जब इस कंटेनर को सावधानी पूर्वक खोला तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल इस कंटेनर में सोने चांदी के सिक्के भरे हुए थे।
