Rakesh Sharma 73rd Birth Anniversary: भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा अपने साथ क्या-क्या लेकर गए थे? जानें उनके बारे में बड़ी बातें

भारत आज देश के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा का 73वां जन्मदिन मना रहा है

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
राकेश शर्मा ने 1984 में अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहला भारतीय बनकर देश को गौरान्वित किया था

Rakesh Sharma 73rd Birth Anniversary: भारत आज देश के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा का 73वां जन्मदिन मना रहा है। उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला में हुआ था। राकेश शर्मा ने 3 अप्रैल 1984 में अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहला भारतीय बनकर देश को गौरान्वित किया था। भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर के पद पर रिटायर हुए राकेश शर्मा दुनिया के 138 वे अंतरिक्ष यात्री हैं।

राकेश शर्मा ने करीब 8 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे। इस के दौरान राकेश शर्मा ने भारत के कई हिस्सों की फोटोग्राफी भी जारी की थी। इसके अलावा उन्होंने अंतरिक्ष में योगाभ्यास किया था। उनकी वह आवाज लोगों के कानों में आज भी गूंजती है जब उन्होंने कहा था- "सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा।" अंतरिक्ष से लौटने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शर्मा से पूछा था कि ऊपर से अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? इसका जवाब देते हुए शर्मा ने कहा था-"मैं बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकता हूं, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा..."

Smt Indira Gandhi : How does India look from there?


Sq Ldr Rakesh Sharma: Saare Jahan Se Acha

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।