Liquor: दिल्ली में अब शराब पर नहीं मिलेगा डिस्काउंट, केजरीवाल सरकार ने MRP पर दी जा रही छूट को बंद करने का दिया आदेश

दिल्ली में शराब की दुकानें शराब की बोतलों पर भारी छूट की पेशकश कर रही थीं, जिसमें बाय वन गेट वन स्कीम भी शामिल था

अपडेटेड Feb 28, 2022 पर 8:16 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने राजधानी में शराब की MRP पर दी जा रही छूट को बंद करने का आदेश दिया है

राष्ट्रीय राजधानी में शराब (Discounts on MRP of Liquor) पर चल रही बंपर छूट अब बंद हो जाएगी। दिल्ली में शराब की बिक्री पर चल रहा जबरदस्त डिस्काउंट कल से समाप्त हो जाएगा। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के आबकारी विभाग ने राजधानी में शराब की MRP पर दी जा रही छूट को बंद करने का आदेश दिया है।

बता दें कि दिल्ली के कुछ इलाकों में दुकानदार शराब के दामों में भारी छूट दे रहे थे। दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक इसका आज अंतिम दिन है। छूट नई एक्साइज पॉलिसी के तहत दी जा रही थी। राजधानी में शराब की कीमतों में कटौती और ऑफर का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा या नहीं इसको लेकर आज सुबह से असमंजस बना हुआ था।

महीने की समाप्ति से पहले रविवार को छुट्टी के दिन भी दिल्ली के कुछ इलाकों में शराब के ठेकों पर विशेष छूट दी गई, जिसके चलते शराब की दुकानों पर शराब पीने वालों की भारी भीड़ नजर आई। खासकर बॉर्डर से सटे इलाकों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखी गई।


दिल्ली में बीते करीब 20 दिन से शराब पर डिस्काउंट का सिलसिला जारी है। कई ब्रांडों पर 30 से 35 फीसदी तक छूट दी गई। इसी छूट के बीच ग्राहकों की संख्या और बिक्री दोनों बढ़ रही हैं। रविवार को पीतमपुरा, लक्ष्मीनगर, बदरपुर बॉर्डर, शाहदरा, मंडोली समेत अन्य इलाकों में कुछ ठेकों पर छूट दी गई।

ये भी पढ़ें- Delhi Riots: दिल्ली हिंसा मामले में सोनिया-राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर सहित इन नेताओं के खिलाफ दर्ज हो सकता है FIR, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

बताया जा रहा है कि राजधानी में अब तक संचालित 580 दुकानों में से करीब 150 पर कीमतों में छूट दी गई। यह छूट दिल्ली सरकार द्वारा लागू नई एक्साइज पॉलिसी के तहत दी जा रही थी। शराब कारोबारियों ने बताया कि जबसे हमने शराब की कीमतों छूट दे रहे हैं तभी से शराब की बिक्री अचानक बढ़ गई है।

छूट की वजह से राजधानी में दिल्ली के पड़ोसी नोएडा और गुरुग्राम से भी सस्ती शराब मिलने लगी थी। कई दुकानों पर तो एक बोतल शराब खरीदने पर एक बोतल फ्री मिलने की बात बताई जा रही थी। कई दुकानों पर 30 से 35 फीसदी तक डिस्काउंट के साथ शराब बेचा जा रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।