मुस्लिम महिला ने BJP को दिया वोट, तो पति ने कहा: तलाक-तलाक-तलाक

आसिया का आरोप है कि उसके पति सेवानमियां बीसी में सीट आने पर जिला पंचायत सदस्य का समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में वो हार गए। इसके बाद से वह मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से रुपए लाने की धमकी दी

अपडेटेड Jul 07, 2024 पर 6:02 PM
Story continues below Advertisement
Loksabha Election 2024: अलीगढ़ में मुस्लिम महिला ने BJP को दिया वोट

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुस्लिम महिला को BJP को वोट देना बड़ा भारी पड़ा है। क्योंकि इस बात पर उसके पति ने उसे तलाक दे दिए, वो भी तीन बार- तलाक-तलाक-तलाक बोल कर! जी हां, ये ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। महिला को तलाक दिए जाने की कहानी भी हैरान कर देने वाली है। महिला का कहना है कि उसने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दे दिया, तो उसके पति ने घर आते ही उसे तलाक दे दिया। महिला पिछले दो महीनों से न्याय के लिए अब दर-दर भटक रही है।

जानकारी के अनुसार, आसिया पुत्री अरमान खां निवासी गांव सुनपहर एदलपुर, थाना छर्रा की शादी 7 अप्रैल 2021 को सेवान मियां के साथ धूमधाम से हुई थी। आसिया ने बताया कि शादी के समय उसके माता-पिता की तरफ से करीब 8 लाख 50,000 रूपए का दहेज भी दिया गया था।

पति ने समाजनवादी पार्टी से लड़ा चुनाव


आसिया का आरोप है कि उसके पति सेवान मियां बीसी में सीट आने पर जिला पंचायत सदस्य का समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में वो हार गए। इसके बाद से वह मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से रुपए लाने की धमकी दी।

इसके बाद उसके परिवार ने दो-ढ़ाई लाख रुपये करीब दे दिए। आसिया ने बताया कि 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान वो वोट डालकर अपनी अम्मी के साथ घर आ रही थी। तभी रास्ते में उसका पति सेवान मियां और उसका छोटा भाई शब्बू और सादान तीनों मिले और पूछा कि किसे वोट डालकर आई हो, तब उसने कहा कि वो फूल पर वोट डालकर आई है। इसके बाद सेवान मियां आग बबूला हो गया और उसने गाली-गलौज करते हुए तीन तलाक बोल दिया।

वहीं, आसिया की मां सकीना ने बताया कि 7 अप्रैल 2021 को उसने अपनी बेटी की शादी की। शादी के दौरान धोखाधड़ी की गई। सकीना ने बताया कि 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में जब उनकी बेटी वोट डालने के लिए गई, तो उसने फूल पर बीजेपी को वोट दिया. तभी उसका पति रास्ते में मिल गया और उसने कहा कि कहां वोट डालकर आई हो, तो आसिया ने कहा कि फूल पर वोट डालकर आई हूं।

सुसराल वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

इस पर सेवान मियां ने पूछा कि फूल पर वोट क्यों डाला है? तो आसिया ने कहा कि तीन तलाक के रीति-रिवाज जो खत्म किया है, उससे सहमत हैं, इसलिए वोट डाला है। फिर सेवान मियां, शब्बू और सादान ने गाली-गलौज की और इसी बीच सेवान ने आसिया को तीन तलाक बोल दिया और वहां से चला गया। इसके बाद वो थाने में गईं और कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी दादों रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एक महिला अपने ससुरालियों पर तमाम तरह के आरोप लगा रही है। महिला की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा बाकी जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: वासीम अहमद /अलीगढ़

PM Awas Yojana: पहली किश्त मिलते ही 11 पत्नियां प्रेमी के साथ फरार, घर बनाने से पहले उजड़ गई गृहस्थी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।