Louis Vuitton लेकर आया है सैंडविच बैग, कीमत इतनी की बेचनी पड़ जाएगी Royal Enfield Himalayan 450

Louis Vuitton’s Men’s Creative Director फैरेल विलियम्स ने पेपर सैंडविच बैग की लुक को कॉपी कतरते हुए लैदर का स्पेशल लुई वित्तों बैग तैयार किया है। ये बैग काफी एक्सक्लूसिव है। इस बैग को खरीदने के लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी होगी। एक लग्जरी बाइक जितनी है इस छोटे से बैग की कीमत-

अपडेटेड Jan 17, 2024 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement
Louis Vuitton के इस बैग के चक्कर में कहीं गर्लफ्रेंड बिकवा ना दे आपकी फेवरेट Royal Enfield Himalayan 450

फ्रांस का सबसे लग्जरियस ब्रांड Louis Vuitton फैशन इंडस्ट्री का बादशाह है। हैंडबैग्स, लगेज, कपड़े और कई तरह की लग्जरी आइटम्स के लिए ये ब्रांड फेमस है। ये ब्रांड अपने खास मोनोग्राम पैटर्न के लिए जाना जाता है। ये लेबल हाउस अपने प्रोडक्ट्स को खास मटिरियल और तकनीक से तैयार करता है। ऐसे ही नहीं लोग इसकी एक आइटम को अपने वार्डरोब में शामिल करने के लिए लाखों-करोड़ों की संपत्ति लूटा देते हैं। कई सेलेब्स इसकी एक्सैसरीज और गार्मेंट्स को खरीदने के लिए उतावले रहते हैं। अपनी क्रिएटिविटी के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाला ये ब्रांड अपने कस्टमर्स को हमेशा सरप्राइज करता है। स्प्रिंग समर 2024 में फिर एक बार ब्रांड ने अपने नए सैंडविच बैग से सबका ध्यान खींचा है।

लैदर से बना बैग है बिलकुल पेपर बैग जैसा

इस बैग को Louis Vuitton’s Men’s Creative Director फैरेल विलियम्स ने बनाया है। 4 जनवरी को इस बैग की सेल शुरू हुई थी। ये लैदर बैग देखने में एक साधारण सैंडविच पेपर बैग की तरह दिखता है। आपने ऐसा पेपर बैग अक्सर सैंडविच, बर्गर और स्नैक्स की दुकानों पर देखा होगा। उस साधारण पेपर बैग से ये लैदर बैग काफी मायनों में एक्सक्लूसिव है। येलो कलर के बैग के साथ अटैच ब्लू कलर की बड़ी स्ट्रैप इसे सबसे यूनिक बनाती है। दरअसल इसकी कीमत ने सबकी बोलती बंद कर दी है। इस सैंडविच बैग की कीमत 2,80,000 रुपए है। इतने पैसों में तो आप Royal Enfield Himalayan 450 खरीद लें। अगर जिनके पास ये बाइक पहले से ही है, ऐसे में कहीं आपकी गर्लफ्रेंड इस बैग के चक्कर में आपकी फेवरेट बाइक ना ठिकाने लगवा दे।


लुई वित्तों के बैद का डिस्क्रिप्शन

वेबसाइट पर प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि इस सैंडविच बैग को काउहाइट लैदर से बनाया गया है । इसमें एक जिप पॉकेट और डबल फ्लैंट पॉकेट लगी हुई है। अगर इसके मेजरमेंट की बात करें तो ये 30 सेंमी लंबा और 27 सेंमी ऊंचा है वहीं इस चौड़ाई 17 सेंमी है।

Share Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,300 अंक टूटा, ये 4 कारण बने वजह

लोग बैग की कीमत का उड़ा रहे मजाक

लॉन्च के बाद से लोग लगातार सोशल मीडिया पर इसकी कीमत की वजह से ज्यादा बौखलाए हुए हैं। एक यूजर ने मजे-मजे में लिखा कि मुझे तो हमेशा यही डर लगा रहेगा कि कोई मेरा लंच और सैंडविच बैग ना गायब कर दे। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब आप अपने लंच बॉक्स को भी शो-ऑफ कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि जो भी इसे खरीदेगा वो इतना कंगाल हो जाएगा कि ताउम्र सैंडविच बनाएगा। चाहे कोई कितना भी मजाक कर ले लेकिन आज भी लाखों लोग इस ब्रांड की एक लग्जरी आइटम को खरीदने का सपना देखते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।