एक Reddit यूजर ने Lufthansa फ्लाइट अटेंडेंट्स पर आरोप लगाए हैं। यूजर का कहना है कि फ्लाइट क्रू ने भारतीय ट्रैवलर्स के साथ भेदभाव किया है। रेडिट यूजर ने खुद को न्यू यॉर्क का वासी बताया जो हाल ही में अपने परिवार से मिलने इंडिया आए थे। यूजर ने बताया कि वो आमतौर पर तो एयर इंडिया, Emirates से ही ट्रैवल करते हैं लेकिन पहली बार Lufthansa एयरलाइन से ट्रैवल करना पड़ा। जो भी फ्लाइट में हुआ उन्होंने शेयर करते हुए बताया कि वहां का स्टाफ काफी गुस्सैल है।
