Mahakumbh 2025: महाकुंभ के पवित्र अवसर पर विदेशी महिलाओं ने सनातन धर्म अपनाकर अपने जीवन को आध्यात्मिकता के लिए समर्पित किया। इनमें कोग्नाक टाउन की मरियम, इटली के वेनिस की अंकिया, और नेपाल की मौक्षिता राय शामिल हैं। जूना अखाड़े ने पारंपरिक विधियों के अनुसार इन्हें संन्यास की दीक्षा दी। गंगा स्नान, मुंडन, और पिंडदान जैसे अनुष्ठानों के बाद इन्हें संन्यासिनी घोषित किया गया।मरियम अब "कामाख्या गिरि," अंकिया "शिवानी भारती," और मौक्षिता "मोक्षता गिरि" के नाम से जानी जाती हैं।
