MahaKumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए सनातन धर्म के 13 अखाड़े तैयारियों में जुटे हैं। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले बड़ी संख्या में नए साधुओं को दीक्षा दी जाएगी। इस बार की खास बात है कि महिलाओं की भागीदारी पहले से अधिक हो रही है। नारी शक्ति ने संन्यास के पवित्र मार्ग में रुचि दिखाई है, जिससे आयोजन में एक नई दिशा देखने को मिल रही है। विभिन्न अखाड़ों में दीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं, और महिलाओं का इस प्रक्रिया में जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है।