Get App

Mangaluru Autorickshaw Blast: मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट मामले का संदिग्ध 3 साल पहले आतंकी मामले में हो चुका है गिरफ्तार, DGP ने बताई डिटेल्स

Mangaluru Autorickshaw Blast: ब्लास्ट शनिवार शाम को मंगलुरु के एक पुलिस थाने के पास एक ऑटोरिक्शा में हुआ, जिसमें यात्री और चालक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2022 पर 9:28 PM
Mangaluru Autorickshaw Blast: मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट मामले का संदिग्ध 3 साल पहले आतंकी मामले में हो चुका है गिरफ्तार, DGP ने बताई डिटेल्स
Mangaluru Autorickshaw Blast: जिस संदिग्ध आरोपी शख्स पर ब्लास्ट का शक है उसे तीन साल पहले एक आतंकी मामले में गिरफ्तार किया गया था

Mangaluru Autorickshaw Blast Case: कर्नाटक के मंगलुरु (Karnataka Mangaluru) में हुए ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद (Karnataka DGP Praveen Sood) ने रविवार को कहा कि मेंगलुरु में एक चलते ऑटोरिक्शा में हुआ ब्लास्ट ‘आतंकवाद का कृत्य (Act of Terror)’ है। DGP ने ट्वीट किया, ‘अब इसकी पुष्टि हो गई है। ब्लास्ट दुर्घटनावश नहीं हुआ, बल्कि आतंकवादी कृत्य है, जिसका उद्देश्य गंभीर नुकसान पहुंचाना था। कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ गहनता से जांच कर रही है।’’

यह ब्लास्ट एक थाने के पास एक ऑटोरिक्शा में शनिवार शाम को हुआ, जिसमें एक यात्री और चालक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि ब्लास्ट में घायल हुए लोगों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन वे अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें जो सूचना मिली है उससे पता चलता है कि इस घटना के पीछे बहुत बड़ा षड्यंत्र था। दोषियों के आतंकवादी संगठनों से ताल्लुक होने की बात स्पष्ट है।

आतंकी मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

शीर्ष खुफिया सूत्रों ने CNN News 18 को 20 नवंबर को बताया कि मंगलुरु ब्लास्ट मामले में जिस संदिग्ध आरोपी शख्स पर ब्लास्ट का शक है उसे तीन साल पहले एक आतंकी मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्लास्ट एक कुकर में हुआ, जिसमें डेटोनेटर, तार और बैटरी लगी हुई थीं। डीजीपी ने कहा कि विस्फोट के कारण ऑटोरिक्शा को काफी नुकसान पहुंचा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें