साल भर छुट्टी के साथ मिलती रहेगी पूरी सैलरी, इस कंपनी ने किया नई लीव पॉलिसी का ऐलान, जानिए डिटेल

Meesho MeeCARE programme के तहत कर्मचारियों को उस स्थिति में 365 दिन तक की छुट्टी मिलेगी, यदि उनका कोई संबंधी गंभीर बीमारी से प्रभावित है और उसे लगातार अस्पताल में रहना पड़ रहा हो। पॉलिसी ऐसे कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जो अपने किसी अन्य जुनून या लक्ष्य के लिए थोड़ा समय चाहते हों

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
मीशो की नई लीव पॉलिसी के तहत, 365 दिन तक की छुट्टी लेने वाले कर्मचारी को कम्पंसेशन के अलावा, प्रॉविडेंट फंड में अंशदान, बीमा और अतिरिक्त मेडिकल बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी

फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) इन दिनों खासी सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह खास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीशो एक नई अनलिमिटेड लीव पॉलिसी (unlimited leave policy) लागू कर दी है। इससे कर्मचारी अब 365 दिनों तक की पेड लीव ले सकेंगे। यानी इन छुट्टियों के दौरान कर्मचारियों को वेतन मिलता रहेगा। हालांकि, यह लीव पॉलिसी चुनिंदा स्थितियों पर ही लागू होगी।

कब मिलेगी 365 दिन की छुट्टी

मीशो मीकेयर प्रोग्राम (Meesho MeeCARE programme) के तहत कर्मचारियों को उस स्थिति में 365 दिन तक की छुट्टी मिलेगी, यदि उनका कोई संबंधी गंभीर बीमारी से प्रभावित है। उसे लगातार अस्पताल में रहना पड़ रहा हो। पॉलिसी ऐसे कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जो अपने किसी अन्य जुनून या लक्ष्य के लिए थोड़ा समय चाहते हों।


EPFO: अगर आपको PF के ब्याज का इंतजार है तो जानिए सरकार कब ट्रांसफर करेगी पैसा

खुद बीमार होने पर छुट्टी के साथ मिलेंगे पैसे

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मीशो की नई लीव पॉलिसी के तहत अगर कर्मचारी खुद बीमार होता है तो उसे साल भर की छुट्टी के दौरान पूरी सैलरी मिलेगी। वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो तीन महीने के लिए 25 फीसदी सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

मिलती रहेंगी दूसरी सुविधाएं

कम्पंसेशन के अलावा, कर्मचारी को प्रॉविडेंट फंड में अंशदान, बीमा और अतिरिक्त मेडिकल बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी। हालांकि, गैर मेडिकल वजहों से छुट्टियां लेने वाले को कोई भुगतान नहीं मिलेगा।

Meesho के MeeCARE programme का उद्देश्य कर्मचारी और उसके परिवार का समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। यह पॉलिसी कर्मचारी की खुशहाली से जुड़ी पहल है, जिसमें कई नीतियों, बेनिफिट्स और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। बेंगलुरू बेस्ड मीशो में इस समय लगभग 2,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

1 जुलाई से ऑफिस में करनी होगी 12 घंटे की नौकरी, घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF, मोदी सरकार बदलेगी नियम

पुराने पद पर होगी वापसी

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के हित के लिए कई बदलाव किए हैं। लंबी छुट्टी से लौटने वाले कर्मचारियों को अपने पद को लेकर भी घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी के चीफ एचआर आशीष कुमार सिंह ने कहा है, जब कर्मचारी छुट्टी से वापस आएंगे तो उन्हें पुराने पद पर बहाल किया जाएगा। इस नई नीति में कर्मचारियों की जरूरतों को मान्यता दी गई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।