Get App

Microsoft देता है अपने एंप्लॉयीज को खास सुविधाएं, फ्री फूंड से लकर नैप रूम तक सब है यहां

Microsoft Hyderabad Campus: हैदराबाद स्थित माइक्रोसॉफ्ट के कैंपस के बारे में इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। ये कोई ऐसा वैसा कैंपस नहीं है। यहां खाने से लेकर सोने और अस्पताल जैसी अच्छी सुविधाएं कर्मचारियों को दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर आप भी माइक्रोॉफ्ट के इस शानदार ऑफिस का टूर कर लीजिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2024 पर 10:27 AM
Microsoft देता है अपने एंप्लॉयीज को खास सुविधाएं, फ्री फूंड से लकर नैप रूम तक सब है यहां
@twosisterslivingtheirlife इंस्टा अकाउंट पर माइक्रोसॉफ्ट के हैदराबाद कैंपस का टूर कर लें

Microsoft Hyderabad Campus: कॉर्पोरेट लाइफ (Corporate Life) को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए कंपनियों द्वारा कुछ खास कदम उठाए जा रहे हैं। उनके लिए ट्रिप्स, एनिवर्सरी गिफ्ट्स और हॉलिडे पैकेजेस देना तो इन दिनों आम हो गया है। इंटरनेशनल कंपनियां (International Companies) अपना सारा पैसा कैंपस को डेवलप करने में खर्च कर रही हैं। एंप्लॉयीज की फिजिकल और मेंटल हेल्थ का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस सीरीज में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Office) ने भी कुछ खास कदम उठाए हैं। कंपनी के ये बदलाव उनके एंप्लॉयीज को काफी पसंद आ रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट में एंप्लॉयीज को मिलती हैं ये सारी सुविधाएं

माइक्रोसॉफ्ट अपने एंप्लॉयीज को फ्री स्नैक्स, नैप रूम, बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस के लिए वर्किंग घंटों में फ्लैक्सिबिलिटी दे रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के एंप्लॉयीज हाल ही में एक ऑनलाइन ट्रेंड में शआमिल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो में वो अपने वर्किंग स्पेस का टूर करवा रहे हैं। इस वीडियो को खुद माइक्रोसॉफ्ट ने ऑफिशियली अप्रूव किया है। देखिए कैंपस में शटल सर्विस से लेकर मंदिर और चिल करने के लिए लेक साइट जैसी खास फैसिलिटीज।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें