चक्रवात मोचा 13 मई को ही बंगाल की खाड़ी से टकरा चुका है। डाउन टू अर्थ वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह साल 1982 के बाद मई के महीने में बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला सबसे तेज गति का चक्रवात है। साल 1997 में बंगाल की खाड़ी से एक चक्रवात 212 किलोमीटर की रफ्तार से टकराया था। वहीं साल 2020 में अम्फान चक्रवात 265 किलोमीटर की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी से टकराया था। वहीं एक और चक्रवात 231 किलोमीटर की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी से टकराया था।
