Valentine Day Scam:‘कुछ-कुछ होता है’ अगर 2024 में रिलीज हुई होती तो राहुल प्यार दोस्ती है नहीं बल्कि प्यार ठगी है कहता। सिचुएशनशिप (SituationShip), फ्रेंड्स विद बेनिफिट, ऑनलाइन डेटिंग (Online Dating), इनसिक्योरिटी और शो ऑफ कल्चर के भंवर से तो राहुल-अंजलि-टीना भी नहीं बच पाते। AI टूल्स की मदद से तो आप किसी को भी बेवकूफ बना सकते हैं। वो दौर गया जब आप डिजिटली इलिटरेट होकर जी सकते थे। अब तो ये किसी बड़े रिस्क से कम नहीं है। एक रूसी आदमी अचानक से तब पॉपुलर हो गया जब उसने बताया कि ChatGPT की मदद से उसे अपनी फ्यूचर वाइफ मिली। McAfee ने ऐसे में AI टूल्स, ऑनलाइन डेटिंग और इसकी वजह से बढ़ रहे रोमांस स्कैम (Fake Lover) पर एक स्टडी की। ये स्टडी हर उस युवा ये लिए जरूरी है जो कैजुअल डेटिंग (Casual Dating) के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है।
