भारतीय अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) नाना बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल (Anand Piramal) जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बच्ची का नाम आदिया (Aadiya) और लड़के का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने एक मीडिया बयान में इसकी जानकारी दी।
