Get App

मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, BMC को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुंबई में प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में सभी त्योहारों पर भक्तों की भीड़ जमा रहती है।विशाल मंदिर में दर्शन के लिए बड़े-बड़े दिग्गज कई मीलों की पैदल यात्रा करते हैं। अब ये मंदिर बड़े अपग्रेड्स के लिए तैयार है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानिए क्या कुछ बदलने वाला है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 11:32 AM
मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, BMC को सौंपी गई जिम्मेदारी
श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में पुख्ता इंतजामों के लिए क्या जा रहा है विशेष काम

मुंबई में प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। सिर्फ गणेश चतुर्थी ही नहीं बाकि त्योहारों पर भी इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा ही रहता है। ऐसे में ये विशाल मंदिर अब एक नए बड़े अपग्रेड के लिए तैयार है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जरूरी बदलाव के लिए मंदिर के आसपास का ड्रोन सर्वेक्षण किया जाएगा। इस नए अपग्रेड का मकसद है कि भक्तों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना। मंदिर में भव्य प्रवेश द्वार स्थापित किया जाएगा, बेहतर पार्किंग, भक्तों के लिए अलग एंट्रेस और एग्जिट प्वाइंट रहेंगे, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं, लंबी कतारों में खड़े भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था और शेड भी इसमें शामिल होगा। मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों में भी बेहतर सड़कें और फुटपाथ, प्रवेश द्वार से फुटपाथ और सड़कों के ऊपर से अतिक्रमण हटाना, भक्तों के वाहनों के लिए पार्किंग का प्रावधान और एक सभा स्थल भी मंदिर में बनाया जाएगा।

बड़े सेलेब्स करते हैं दर्शन

श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख स्थानों में से एक है। दुनियाभर से भक्त भगवान गणेश की पूजा करने के लिए मंदिर में आते हैं। अमिताभ बच्चन जैसे कई बॉलीवुड सितारे मीलों पैदल चलकर मंदिर में दर्शन करने के लिए कई बार आए हैं। अब BMC श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के आसपास के एरिया दादर रेलवे स्टेशन, प्रभादेवी रेलवे स्टेशन, नजदीकी मेट्रो स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क की एक पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसी आधार पर सड़कों, फुटपाथ और ट्रांसपोर्ट जैसी व्यवस्थाओं पर काम किया जाएगा।

BMC ने नियुक्त किया सलाहकार

बीएमसी द्वारा नियुक्त किए गए एक सलाहकार ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सुधार और सौंदर्यीकरण के लिए सुझाव दिए हैं। मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए ये सारे काम किए जा रहे हैं। जिनका प्रभाव काफी लंबे समय तक दिखाई देगा। सलाहकार नजदीकी रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन से मंदिर तक ट्रांसपॉर्टेशन के बारे में भी सुझाव देगा। नए साल, अंगारिका चतुर्थी, सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर मंदिर में आने वाली भीड़ पर नियंत्रण के लिए भी काम किया जाएगा। श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में सुरक्षा के उपाय भी सलाहकार द्वारा सुझाए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें