VIDEO: बकरा लाने पर सोसाइटी ने आपत्ति जताई तो मुस्लिम कपल ने लगाया 'मॉब लिंचिंग' का आरोप, लोग बोले- 'देखो कैसे झूठ फैला रही'

सोसाइटी के गेट के बाहर शूट किए गए वायरल वीडियो में महिला फोन पर बात करते हुए नजर आ रही है। महिला फोन पर किसी से कह रही है कि उसके परिवार के साथ सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने मॉब लिंचिंग की है। इस पर वहां मौजदू लोगों ने कहा, "आप इसे मॉब लिंचिंग क्यों कह रही हैं? हमारे पास सभी तस्वीरें हैं और हम वीडियो भी ले रहे हैं।''

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Goat Row: हंगामा शुरू होने पर महिला यास्मीन खान को फोन पर 'मॉब लिंचिंग' शब्द का जिक्र करते हुए सुना जा सकता है

Mumbai Goat Row: मुंबई के पास मीरा रोड में स्थित हाउसिंग सोसाइटी में एक मुस्लिम परिवार द्वारा बकरीद से पहले अपने घर में बकरा लाने को लेकर उपजे विवाद में एक ताजा वीडियो सामने आया है। हंगामा शुरू होने पर महिला यास्मीन खान को फोन पर 'मॉब लिंचिंग' शब्द का जिक्र करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो शूट करने वाले सोसाइटी के लोगों ने कैमरे पर दिखाया कि कैसे महिला 'झूठ' फैला रही थी, जबकि विरोध करने वाला ग्रुप सोसाइटी में बकरी लाने पर आपत्ति जताते हुए परिवार की कार के पास खड़ा था। वायरल वीडियो में सोसाइटी के हिंदू लोगों ने यास्मीन के पति मोहसिन खान (जो पीली टी-शर्ट पहने अपनी पत्नी के पीछे खड़ा था) पर उंगली उठाते हुए कहा, "देखिए, ये कैसे झूठ फैलाते हैं।"

दरअसल, सोसाइटी के गेट के बाहर शूट किए गए वायरल वीडियो में महिला फोन पर बात करते हुए नजर आ रही है। महिला फोन पर किसी से कह रही है कि उसके परिवार के साथ सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने मॉब लिंचिंग की है। इस पर वहां मौजदू लोगों ने कहा, "आप इसे मॉब लिंचिंग क्यों कह रही हैं? हमारे पास सभी तस्वीरें हैं और हम वीडियो भी ले रहे हैं।'' हंगामे के दौरान मोहसिन खान ने पूछा, ''कोई उनकी गाड़ी नहीं रोक सकता।''

'बच्चे ने पैंट कर दिया शोच'


यास्मीन ने बाद में समाचार एजेंसी ANI को बताया कि ग्रुप में से किसी ने उसके पति का गला पकड़ लिया था। जैसे-जैसे स्थिति गंभीर होती गई, उसका चार साल का बच्चा इतना भयभीत हो गया कि उसने पैंट में ही शौच कर दिया। महिला ने आगे कहा, "वह कांप रहा था।" वहीं, यास्मीन ने कहा कि वे हमें पीट-पीट कर मार सकते थे। मोहसिन खान ने आगे बताया कि एक शख्स ने आकर उनसे बहस की। मैंने उससे पूछा कि तुम कौन हो। मैंने उसे पहले कभी सोसाइटी में भी नहीं देखा था। मैंने उससे कहा कि मुझे वह नियम दिखाओ जिसमें लिखा हो कि मैं यहां बकरी नहीं ला सकता।

बकरे को लेकर भारी बवाल

दरअसल, मंगलवार शाम को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित आवासीय परिसर के निवासियों के एक वर्ग ने मुस्लिम परिवार द्वारा अपने घर में एक बकरी लाने पर आपत्ति जताई। मीरा रोड थाने के SHO ने पीटीआई को बताया कि मंगलवार शाम मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत आवासीय परिसर पहुंची। उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उन्हें शांत किया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग चिल्लाते हुए और उस व्यक्ति को बकरा अपने घर ले जाने से रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति हर साल पुलिस को बकरीद से पहले अपने घर में बकरा लाने की जानकारी देता है, क्योंकि उसके पास बकरा रखने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है। अगले दिन वह बकरा अन्यत्र ले जाता है, वह अपने घर में उसकी कुर्बानी नहीं देता। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में इस व्यक्ति को बकरे को अपने घर से बाहर ले जाने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और न ही कोई मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: राहुल गांधी मणिपुर के दो दिवसीय दौरे के लिए इंफाल पहुंचे, राहत कैंपों में सुनेंगे हिंसा पीड़ितों का दर्द

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।