मुंबई की माटुंगा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह गरीब परिवारों के बच्चों को चुराकर या बहला-फुसलाकर बेचता था। यह गिरोह बच्चों के नैन-नक्श और रंग-रूप के आधार पर उनकी कीमत तय करता था। तीन लड़कियों और दो लड़कों को 1.5 लाख से 3.8 लाख रुपये के बीच बेचे जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चों को हॉर्मोन इंजेक्शन देकर कृत्रिम तरीकों से बड़ा और आकर्षक दिखाने की कोशिश करते थे। यह गिरोह निःसंतान परिवारों को बच्चे बेचते थे। इसके साथ ही कई बच्चों से वेश्यावृत्ति का काम भी कराते थे। वहीं कुछ बच्चों को भीख मांगने के काम में भी लगा देते थे।
