Chandrayaan-3 update: ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर बहकर आई एक रहस्यमय वस्तु की पहचान भारतीय रॉकेट के मलबे के रूप में की गई है। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक रहस्यमयी वस्तु पाया गया था जो दुनियाभर के वैज्ञानिकों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। उस वक्त आशंका व्यक्त की गई थी ये वस्तु चंद्रयान-3 से जुड़ा मलबा हो सकता है। हालांकि, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने इसे खारिज कर दिया था। इस बीच, अब ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि समुद्र तट पर मिली रहस्यमयी वस्तु का संबंध भारत से ही है।
