नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी किया क्वालीफाई

Neeraj Chopra: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही नीरज ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल मुकाबला 27 अगस्त (रविवार) को खेला जाएगा

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 3:46 PM
Neeraj Chopra ने 88.77 मीटर के पहले थ्रो के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

World Athletics Championships 2023: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) 2023 में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शुक्रवार को पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही नीरज ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल मुकाबला 27 अगस्त (रविवार) को खेला जाएगा। बता दें भारत ने आज तक इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल नहीं है

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर के पहले थ्रो के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। रविवार को होने वाले आखिरी दौर के लिए ग्रुप A और B से शीर्ष 12 या 83 मीटर से ऊपर थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे।

टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने कैरियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वह क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप-A में थे। पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85.50 मीटर था। क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89.94 मीटर है, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था।


ये भी पढ़ें- X पर डोनाल्ड ट्रंप की धमाकेदार वापसी, एलॉन मस्क का सामने आया रिएक्शन

उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह कुछ प्रतियोगिता से चूक गए। चोपड़ा को क्वालिफिकेशन राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में देर नहीं लगी। उन्होंने बुडापेस्ट में अपने सीजन 87.67 मीटर के थ्रो मार्क को तोड़ दिया और इसमें 10 सेंटीमीटर और जोड़ दिया। फिलहाल, उन्होंने चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।