Netflix ने लॉन्च किए रेडी-टू-ईट पॉपकॉर्न, कहां और किस कीमत पर उपलब्ध

Netflix के पॉपकॉर्न अभी कल्ट क्लासिक चेडर केटल कॉर्न और स्वूनवर्थी सिनेमन केटल कॉर्न फ्लेवर में उपलब्ध होंगे। 2020 में नेटफ्लिक्स ने Ben & Jerry’s के साथ एक डील की थी, जिसने नेटफ्लिक्स एंड चिल्ड फ्लेवर को पेश किया। नेटफ्लिक्स ने 2025 में नेटफ्लिक्स हाउस नामक अपने पहले दो पर्सनल एक्सपीरिएंशियल वेन्यूज को लॉन्च करने की योजना बनाई है

अपडेटेड Jun 21, 2024 पर 10:18 AM
Netflix ने 'नाउ पॉपिंग' के लिए पॉपकॉर्न कंपनी पॉपकॉर्न इंडियाना के साथ हाथ मिलाया है।

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) अब आपको अपने रेडी-टू-बिंग टीवी शो की पेशकश तो करेगा ही, साथ ही पॉपकॉर्न का एक रेडी-टू-ईट बैग भी बेचेगा। नेटफ्लिक्स ने 'नाउ पॉपिंग' के लिए पॉपकॉर्न कंपनी पॉपकॉर्न इंडियाना के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत नेटफ्लिक्स-ब्रांडेड पॉपकॉर्न की एक बिल्कुल नई रेडी-टू-ईट लाइन की पेशकश की जा रही है। नेटफ्लिक्स के पॉपकॉर्न अभी कल्ट क्लासिक चेडर केटल कॉर्न और स्वूनवर्थी सिनेमन केटल कॉर्न फ्लेवर में उपलब्ध होंगे।

ये पॉपकॉर्न अमेरिका में वॉलमार्ट स्टोर्स में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। याहू मूवीज की एक रिपोर्ट में किराना चेन शॉप्राइट के हवाले से कहा गया है कि नेटफ्लिक्स नाउ पॉपिंग पॉपकॉर्न के 8 औंस (226 ग्राम से ज्यादा) के बैग की कीमत 4.49 डॉलर (375 रुपये से ज्यादा) है।

2020 में Ben & Jerry’s के साथ की थी डील 


नेटफ्लिक्स का नाउ पॉपिंग, कंपनी का पहला फूड-संबंधी ब्रांड विस्तार नहीं है। 2020 में नेटफ्लिक्स ने Ben & Jerry’s के साथ एक डील की थी, जिसने नेटफ्लिक्स एंड चिल्ड फ्लेवर (मीठे-नमकीन प्रेट्जेल स्वर्ल्स और फज ब्राउनी के साथ पीनट बटर आइसक्रीम) को पेश किया। यह अभी भी स्टोर की रैक्स पर उपलब्ध है।

स्विस बैंकों में कम हुआ भारतीय लोगों का पैसा, इंडियन डिपॉजिट में 70% की गिरावट

2025 में लॉन्च होगा नेटफ्लिक्स हाउस

नेटफ्लिक्स ने 2025 में नेटफ्लिक्स हाउस नामक अपने पहले दो पर्सनल एक्सपीरिएंशियल वेन्यूज को लॉन्च करने की योजना बनाई है। नेटफ्लिक्स हाउस में नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी फिल्म और सीरीज के टाइटल्स के मर्चेंडाइज, मुराल्स और स्कल्पचर होने की उम्मीद है। नेटफ्लिक्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मैरियन ली ने एक बयान में कहा कि नेटफ्लिक्स हाउस में आप नियमित रूप से अपडेट किए गए इमर्सिव अनुभवों का आनंद ले सकते हैं, रिटेल थेरेपी का आनंद ले सकते हैं, और यू​नीक फूड और ड्रिंक्स के साथ अपनी पसंदीदा नेटफ्लिक्स सीरीज और फिल्मों को देख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।