Nikki Yadav Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder Case) के बाद अब निक्की यादव (Nikki Yadav) मर्डर का मामला सामने आने से देशभर में हड़कंप मच गया है। 22 वर्षीय निक्की के साथ लगभग वही सबकुछ हुआ जो श्रद्धा हत्याकांड में हुआ था। इस हत्याकांड के कुछ घंटे पहले के सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें निक्की यादव को साफ देखा जा सकता है। 9 फरवरी को यादव सीढ़ियां चढ़कर अपने अपार्टमेंट में जाती नजर आ रही हैं।
