Get App

नंदन नीलेकणि नहीं लॉन्च कर रहे हैं क्रिप्टो प्रोजेक्ट, इंफोसिस के कोफाउंडर ने ट्वीट कर दी सफाई

नंदन नीलेकणि ने क्रिप्टो प्रोजेक्ट लॉन्च करने की खबरों को झूठी रिपोर्टों बताते हुए उन्हें फेक न्यूज के रूप में रिपोर्ट करने का अपील किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 8:03 PM
नंदन नीलेकणि नहीं लॉन्च कर रहे हैं क्रिप्टो प्रोजेक्ट, इंफोसिस के कोफाउंडर ने ट्वीट कर दी सफाई
नंदन नीलेकणि, इंफोसिस के कोफाउंडर

नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani) ने मंगलवार को साफ किया कि उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से जुड़ा कोई भी प्रोजेक्ट लॉन्च नहीं किया है और न ही उनकी ऐसी कोई योजना है। इंफोसिस के को-फाउंडर ने एक ट्वीट में बताया कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा क्रिप्टो प्रोजेक्ट शुरू करने की फर्जी खबरें चल रही हैं।

नंदन नीलेकणि ने अपने फॉलोअर्स से अपील किया कि वे ऐसी झूठी रिपोर्टों पर क्लिक करने से बचें और इन पोस्ट को फेक न्यूज के रूप में रिपोर्ट करें।

देखिए नंदन नीलेकणि का ट्वीट-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें