क्रिकेट के दीवनों के लिए काफी बुरी अपडेट सामने आई है। अब दर्शक फ्री में दुनिया के सबसे फेमस क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) देखने का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। दरअसल बात ये है कि अब जियो टीवी और जियो सिनेमा (Jio TV And Jio Cinema) दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर आपको आईपीएल देखने के लिए चार्ज देना होगा। अभी तक दर्शक बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में ही इस प्लेटफॉर्म पर आईपीएल देखने का लुत्फ उठा सकते थे। लेकिन अब आपको इस पर आईपीएल देखने के लिए चार्ज देना होगा।
