भारत लगातार स्टार्ट अप्स (Indian Start Ups) का हब बन रहा है। इतना ही नहीं देश में एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोग्राम भी शुरू किए गए। सरकार की इन पहलों के पॉजिटिव रिजल्ट अब आने लगे हैं। देश में ITR रिटर्न तो बढ़े ही हैं साथ में करोड़ों में कमाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।मंगलवार को संसद में डाटा पेश किया गया। इस डाटा के मुताबिक 31 दिसंबर, 2023 तक 2023-24 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक ₹1 करोड़ (Income in Crores) से अधिक कमाने वाले लोगों की संख्या 2.16 लाख से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ₹1 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वालों के टैक्स (ITR) जमा करने वाले व्यक्तियों की संख्या का डिटेल में डाटा शेयर किया है।
