कोरोना वायरस महामारी का खतरा अभी तक पूरी दुनिया से टला नहीं है। इसके नए-नए वेरिएंट दस्तक दे रहे हैं। अब फिर से कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट XE ने दस्तक दी है। WHO ने कहा है कि ये नया वेरिएंट ओमीक्रोन BA.2 से भी 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। इसका मतलब ये हुआ कि ओमीक्रोन के ओरिजनल वेरिएंट से ये 43 फीसदी ज्यादा तेजी से फैलता है। बता दें कि XE वेरिएंट ओमीक्रोन के दो सब लीनेज BA.1 और BA.2 से मिलकर (रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन) बना है।
