Omicron India Live Updates: राजस्थान में 3 नए ओमीक्रोन केस आए सामने, राज्य में कुल मामले बढ़कर हुए 46

Omicron India Live Updates: राजस्थान के जयपुर में ओमीक्रोन के 2 मामले सामने आए हैं और एक मामला उदयपुर में सामने आया है

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
राजस्थान में ओमीक्रोन के 3 केस आए सामने

Omicron India Covid Live Updates: राजस्थान में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के तीन नए मामले सामने आए हैं। जयपुर में दो मामले और एक मामला उदयपुर में सामने आया है। इन तीन नए मामलों के साथ राजस्थान में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 46 हो गए हैं। इनमें से 37 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।   

दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक दिल्ली में है।

इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,531 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल यानी 26 दिसंबर को 6,987 नए मामले सामने आए थे और 162 लोगों की मौत हो गई थी।


यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7,141 मरीज ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 75,841 है। रिकवरी रेट 98.40 फीसदी पहुंच गया है। देश में ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है।

1 जनवरी 2022 से बदल जाएंगे GST के नियम, आपके खाने के बिल पर भी पड़ेगा असर

ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में है। दिल्ली में ओमीक्रोन के मामले 142 पहुंच गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 141 मामले सामने आ चुके हैं। तीसरे नंबर में केरल है। केरल में ओमीक्रोन के 57 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में 49 और राजस्थान में 43 मामले पाए गए हैं।

केरल

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,824 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 16 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 3,364 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 22,691 है। वहीं राज्य में अब तक कुल 46,586 मरीजों की मौत हो चुकी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में ओमीक्रोन के 19 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 57 हो गए हैं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,648 नए मामले सामने आए हैं और 17 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 918 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 9,813 है। महाराष्ट्र में रविवार को ओमीक्रोन के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद ओमीक्रोन के कुल मामले 141 दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 290 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई है 120 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,103 है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।