Get App

COVID-19 रीइन्फेक्शन शोध में खुलासा- Omicron से संक्रमित लोगों में डेल्टा का समाप्त हो जाता है असर, लेकिन...

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 39 लोगों पर ट्रायल किए, जिन्हें ओमीक्रोन संक्रमण था, उनमें से 15 मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा चुका था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2022 पर 12:42 AM
COVID-19 रीइन्फेक्शन शोध में खुलासा- Omicron से संक्रमित लोगों में डेल्टा का समाप्त हो जाता है असर, लेकिन...
वैक्सीन लगाए गए लोगों में BA.1 के खिलाफ एंटीबॉडी 13.6 गुना बढ़ गए

एक नए अध्ययन में कोरोना वायरस (COVID-19) के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों में डेल्टा जैसे अन्य वेरिएंट से संक्रमित हुए मरीजों की तुलना में पर्याप्त एंटीबॉडी देखने को मिली है। COVID-19 रीइन्फेक्शन शोध से खुलासा है कि अगर आप वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, तो डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ ओमीक्रोन वेरिएंट एंटीबॉडी के स्तर को बढ़ा सकता है।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 39 लोगों पर ट्रायल किए, जिन्हें ओमीक्रोन संक्रमण था। उनमें से 15 मरीजों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाया जा चुका था। वैक्सीन लगाए गए लोगों में BA.1 के खिलाफ एंटीबॉडी 13.6 गुना और गैर-वैक्सीनेशन वाले मरीजों में 6 गुना बढ़ गए।

शोध में कहा गया है कि ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों में हाई स्तर की एंटीबॉडी बनने के आधार पर यह माना जा सकता है कि वे डेल्टा या अन्य किसी वेरिएंट से संक्रमित नहीं होंगे। यह शोध जर्नल ऑफ इंफेक्शन (मेडिकल मैग्जीन) के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है। यह शोध इस साल जनवरी में किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें