देश में कोरोना संक्रमण महामारी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। नए कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच कोरोना के नए-नए वेरिएंट पैदा हो रहे है। जिससे देश वासियों की टेंशन बढ़ती जा रही है। बता दें कि कोरोना महामारी अब सिर्फ सर्दी, बुखार जुकाम तक ही सीमित नहीं रह गया है। इसके कुछ ऐसे लक्षण सामने आए हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। शरीर में अगर मांसपेशियों और सिर में दर्द बढ़ता जा रहा है तो ये भी कोरोना के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
