Get App

Overnight Soaked Benefits: इन चीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखें, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Overnight Soaked Benefits: कुछ ऐसी चीजें है। जिन्हें अगर रात में पानी में भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट सेवन करें तो कई बीमारियों से दूर रहेंगे। इसमें दाल, चने, बादाम, किसमिस, जैसी ऐसी चीजें है। जिन्हें रात में पानी में भिगोकर रखने से पोषक तत्वों में इजाफा होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2023 पर 1:10 PM
Overnight Soaked Benefits: इन चीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखें, कई बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
Overnight Soaked Benefits: अंजीर, किशमिश, बादाम, मेथी दाना जैसी चीजों रात में पानी में भिगोकर सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।

Overnight Soaked Benefits: हमारे घर की किचन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं। जिन्हें इस्तेमाल से पहले हम पानी में भिगोकर रखते हैं। जिससे वे गल जाएं और उनमें पोषक तत्व की गुणवत्ता बढ़ जाए। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इन फूड्स के सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती हैं। इससे पाचन शक्ति भी दुरुस्त रहती है। कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर आप रात में भिगोकर सुबह उनका सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वैसे भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी होता है। हेल्दी खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

किसी भी तरह के दाल या बीन्‍स को रात भर भिगोकर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से इसका छिलका पानी सोखकर नर्म हो जाता है। इससे फाइटिक एसिड या फाइटेट्स नामक एसिड की मात्रा कम हो जाती है। यह शरीर में सूजन या गैस को बनने से रोकता है। कई पोषक तत्‍वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है।

मेथी दाना

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो इसमें भीगी हुई मेथी आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए रात के समय मेथी के दाने को पानी में भिगोकर रखें। सुबह सबसे पहले पानी के साथ मेथी दाने का सेवन करें। इससे आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा सही बनी रहेगी और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें