Get App

Ritesh Agarwal: शादी के बंधन में बंधने जा रहे OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल, नई दिल्ली के 5-स्टार होटल में देंगे रिस्पेशन

Ritesh Agarwal Marriage: ओयो होटल्स (Oyo Hotels) के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 29 वर्षीय रितेश की इस साल मार्च में शादी है। शादी के बाद रितेश अग्रवाल नई दिल्ली के एक फाइव-स्टार होटल में रिसेप्शन देंगे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 6:37 PM
Ritesh Agarwal: शादी के बंधन में बंधने जा रहे OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल, नई दिल्ली के 5-स्टार होटल में देंगे रिस्पेशन
Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं

ओयो होटल्स (Oyo Hotels) के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 29 वर्षीय रितेश की इस साल मार्च में शादी है। शादी के बाद रितेश अग्रवाल नई दिल्ली के एक फाइव-स्टार होटल में रिसेप्शन देंगे। रितेश का जन्म ओडिशा में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। साल 2011 में कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चले गए। हालांकि दो साल बाद उनका चयन थिएल फैलोशिप प्रोग्राम में हो गया, जिसके चलते उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। फैलोशिप के विजेता के रूप में रितेश को 1,00,000 डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) का ग्रांट मिला, जिसका इस्तेमाल उन्होंने मई 2013 में ओयो होटल्स को लॉन्च करने में किया।

साल 2019 में रितेश ने हंसी-मजाक में बताया था कि उनके पास कोई कॉलेज डिग्री नहीं है, ऐसे में उनकी मां को उनकी शादी को लेकर चिंता बनी रहती हैं। उन्होंने कहा था, "मेरी मां निश्चित तौर पर चिंतित थी क्योंकि मेरे पास कोई कॉलेज डिग्री नहीं है। उन्हें लगता था इससे मेरी शादी होने के चांस कम हो गए हैं।"

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 773 अंक लुढ़का; निवेशकों के एक दिन में 3.5 लाख करोड़ रुपये डूबे

रितेश अग्रवाल ने जब OYO होटल्स की शुरुआत की थी, उस समय उनकी उम्र महज 19 साल थी। आज OYO की गिनती भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप्स में होती है। ओयो का कारोबार दुनिया के 800 से अधिक शहरों में फैला हुआ है। फिलहाल OYO इस समय अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें