भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से कई ऐसी खबरें आती है, जिसे देखते ही लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसे ही इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो चीते की रफ्तार से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जैसे ही लोग देखते हैंष दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी पिता ने अपनी बेटी के सिर पर CCTV कैमरा लगवा दिया है। अब बेटी जहां कहीं भी बाहर जाती है, उसके सिर पर CCTV कैमरा रखा रहता है। पिता के इस फैसले से बेटी बेहद खुश नजर आ रही है।
