पाकिस्तान में एक शख्स ने 110 की उम्र में चौथी शादी की। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवां के रहने वाले इस आदमी ने जिस उम्र में ये शादी रचाई है उसे जानकर हर कोई दंग है। इस उम्र में अकसर लोग अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव को शांति से गुजारना पसंद करते हैं। 5000 रुपए की मेहर अदा कर इस शख्स ने 55 साल की औरत से शादी की है। इस आदमी के परिवार में कुल 84 लोग हैं। अब सदस्यों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
