Paper Bag Day 2023: कुछ साल पहले तक किराने की दुकानों से लेकर रिटेल कारोबारी तक हर जगह प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब लोगों के प्रति काफी जागरूकता बढ़ी है। पूरी दुनिया में हर साल पेपर बैग डे (Paper Bag Day) 12 जुलाई को मनाया जाता है। आज के समय में लोग प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। यह पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद पेपर बैग को बढ़ावा देना है। ताकि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कम किया जा सके।
