Get App

गाजर जैसी दिखने वाली इस सब्जी को खाते ही कैंसर जैसी बीमारियां हो जाती हैं दूर, जानिए अन्य फायदे

Health Tips: गाजर के परिवार से आने वाली पार्सनिक की सब्जी में सेहत का खजाना है। इसमें कई तरह की विटामिन, मिनरल, पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दी, जुकाम, बुखा, कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों के लिए रामबाण है। डॉक्टर्स भी इसे अपने भोजन में शामिल करने की सलाह देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 11:41 AM
गाजर जैसी दिखने वाली इस सब्जी को खाते ही कैंसर जैसी बीमारियां हो जाती हैं दूर, जानिए अन्य फायदे
ठंड के मौसम में जड़ों वाली सब्जी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Health Tips: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इस समय सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शरीर की इम्युनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए कई तरह की फल सब्जियों का विकल्प मौजूद है। आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के फायदे बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इसका नाम पार्सनिप (Parsnips) है। यह जड़ वाली सब्जी होती है जो गाजर की तरह दिखाई देती है। इसे सेहत का खजाना कहा जाता है। इसमें गाजर के मुकाबले काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जानकारों का कहना है कि पार्सनिप का स्वाद थोड़ा गाजर और थोड़ा आलू से मिलता जुलता होता है। साथ ही इसके भीतर से एक अलग ही सुगंध आती है। पार्सनिप के अंदर फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जानिए पार्सनिप के फायदे

पार्सनिप के अंदर पोटेशियम पाया जाता है। यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें आपको सॉल्युबल फाइबर भी मिलता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है। आपको बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय को इन समस्याओं से बचाने का काम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें