Get App

पीरियड्स में इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, बढ़ सकती है परेशानी

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय हैं। वहीं कुछ महिलाएं इस दर्द से निपटने के लिए दवाइयों का भी सहारा लेती हैं। लेकिन पीरियड्स के दौरान खान-पान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। हम आपको बता रहे हैं कि पीरियड्स के दौरान किन चीजों को खाने से बचाव करना चाहिए

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Feb 26, 2023 पर 11:22 AM
पीरियड्स में इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, बढ़ सकती है परेशानी
पीरियड्स के दौरान ठंडे फल और मिठाईयां पीरियड के दर्द को बढ़ा सकती हैं

पीरियड के दौरान आमतौर पर महिलाओं के पेट में ऐंठन, सिर दर्द, जी मिचलाना, थकान, सूजन, मिजाज में खराबी और दस्त जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। हर महिला में ये लक्षण अलग-अलग होते हैं। किसी को ज्यादा दर्द होता है। किसी को कम दर्द होता है। इन लक्षणों से बचने के लिए कई महिलाएं एलोपेथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपेथिक दवाईयों का भी सहारा लेती हैं लेकिन फिर भी पीरियड का दर्द कंट्रोल नहीं हो पाता है। पीरियड का दर्द शारीरिक कमजोरी, हॉर्मोन असंतुलन, गर्भाशय में सूजन और आयरन की कमी से हो सकता है।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। कुछ ऐसी चीजें हैं। जिन्हें खाने से दर्द और बढ़ सकता है। ऐसे में इ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान कौन सी ऐसी चीजें खाएं और किन से परहेज करें।

मीठा खाने से बचें

पीरियड्स के दौरान मीठी चीजें खाने से कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। चीनी (Sugar) खाने से मूड पर असर पड़ता है। इससे चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ऐसे में स्‍ट्रेस से बचने के लिए चीनी का सेवन कम से कम करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें