PhysicsWallah CEO Alakh Pandey : अलख पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट इम्परसनेशन के आरोप में ब्लॉक कर दिया गया है। इम्परसनेशन का मतलब गलत मंशा या धोखाधड़ी के उद्देश्य से किसी अन्य व्यक्ति के होने का नाटक करना है। हालांकि, फिजिक्सवाला के कोफाउंडर और सीईओ ने इस आरोपों को गलत करार दिया है। उनकी अकाउंट को फिर से शुरू करने की अपील का अभी तक कोई असर नहीं हुआ है।
