PM Modi की कोच्ची यात्रा से पहले पूरे केरल में हाई अलर्ट, मिला था आत्मघाती हमले का धमकी भरा खत

PM Modi 24 अप्रैल को कोच्ची की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान केरल हाई अलर्ट लगा दिया गया है। दरअसल पीएम मोदी की कोच्ची यात्रा से ठीक पहले आत्मघाती हमला होने का धमकी भरा पत्र मिला है। जिस के बाद पूरे केरल राज्य को ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को एक सप्ताह पहले पत्र मिला और इसे एडीजीपी (खुफिया) टी के विनोद कुमार को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग हरकत में आया

अपडेटेड Apr 22, 2023 पर 3:38 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi 24 अप्रैल को कोच्ची की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान केरल में हाई अलर्ट लगा दिया गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 24 अप्रैल को केरल के कोच्ची की यात्रा करने जा रहे हैं। इस दौरान पूरे राज्य में हाई अलर्ट लगा दिया गया है। दरअसल पीएम मोदी की कोच्ची यात्रा से ठीक पहले आत्मघाती हमला होने का धमकी भरा पत्र मिला है। जिस के बाद पूरे केरल राज्य को ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को एक सप्ताह पहले पत्र मिला और इसे एडीजीपी (खुफिया) टी के विनोद कुमार को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग हरकत में आया।

PM Modi की यात्रा पर पीएफआई का खतरा

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का एक आदेश मीडिया में लीक होने के बाद शनिवार को यह पत्र सुर्खियों में आया। इस पत्र के बाद कई सारे गंभीर खतरों के बारे में भी इशारा मिला है जिसमें में से एक प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से एक भी शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी खतरों के बीच पिछले साल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। केरल में NIA के परिसरों पर छापे के दौरान, PFI के हमदर्दों और कैडरों ने कार्रवाई का विरोध किया था।

Char Dham Yatra 2023: आज अक्षय तृतीया से शुरू हो गई है चार धाम की यात्रा, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट


पत्र में सामने आया लिखने वाले का नाम

यहां तक कि पुलिस ने पत्र में आतमघाती हमलावर व्यक्ति की पहचान कर ली है, लेकिन उसने इस मामले में किसी भी संलिप्तता से इनकार किया है। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसके नाम का इस्तेमाल उसके विरोधियों ने उसे फंसाने के लिए किया था। इस बीच, सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अतिरिक्त विवरण मांगा है।

विदेश राज्य मंत्री ने साधा केरल पुलिस पर निशाना

सुरक्षा पत्र के लीक होने पर चिंता जताते हुए विदेश राज्य मंत्री एम मुरलीधरन ने कहा कि यह राज्य पुलिस की ओर से एक गंभीर चूक है। भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा है कि सभी निर्धारित कार्यक्रम होंगे। पीएम मोदी के 24 अप्रैल को कोच्चि पहुंचने की उम्मीद है। वह राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने के लिए अगले दिन तिरुवनंतपुरम में होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।