Poop to Food: अपने ही मल से अमेरिकी कपल बना रहा है खाना, पैसे बचाने के लिए अपनाया ये तरीका

Poop to Food: दुनिया में लोग वेस्ट का बेस्ट यूज करने के कई तरीके खोज रहे हैं। एक अमरीकी कपल ने ऐसे ही अपने टॉयलेट से सीधा बायोगैस कन्वर्ट कर अपना खाना बना रहे हैं। हालांकि घर पर ही इस तरह की तकनीक के इस्तेमाल पर लोगों को लगता है कि ये काफी बेकार आइडिया है।

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
@belovedcabin पर शेयर की गई वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

Poop to Food: Reuse, Reduce, Recycle इन दिनों पर्यावरण को बचाने के लिए इन 3 R पर तेजी से काम किया जा रहा है। सिर्फ पर्यावरण (Save Environment) ही नहीं बल्कि अपने पैसे के सही इस्तेमाल के लिए भी लोग कई तरह की तकनीकों का विकास कर रहे हैं। हाल ही में एक अमेरिकी कपल ने इंटरनेट (Viral Video) पर अपने खाना बनाने की नई टेक्नोलॉजी (Poop to Biogas) के बारे में बताया। कुछ लोगों को आइडिया अच्छा लगा तो कुछ घिन्न के मारे ट्रोल कर रहे हैं। John और उनकी पत्नी Fin ने बताया कि कैसे वो अपने मल से एन्वायरमेंट फ्रेंडलि (Environmental Friendly) खाना तैयार कर रहे हैं। HomeBiogas Digester की मदद से दोनों अपना खाना बना रहे हैं।

खाने को लेकर ट्रोल करने वालों को बताए इसके फायदे

John और Fin 500 sq Ft के जॉर्जिया स्थित एक घर में रहते हैं । जब भी वो अपने टॉयलेट को फ्लश करते हैं उनका सारा मल एक तरह के डिवाइस के भीतर जाता है जो उसे क्लीन एनर्जी में बदल देता है। कई सवालों का जवाब देते हुए खुद जॉन ने बताया कि उनका खाना कहीं से भी मल की तरह टेस्ट नहीं करता है ना ही घर में कहीं से भी गंदी बदबू आती है। जॉन के मुताबिक poop सकिंग गैजेट सारी गंदी बदबू को सोख लेता है।


सस्ता भी और टिकाऊ भी

जॉन के अनुसार इस डिवाइस की कुल लागत 1,500 डॉलर (1,24,000) से कम है। ये कीमत इनडोर प्लंबिंग के लिए किए गए 18,000 डॉलर (14 लाख) के भारी खर्च से भी कम है। उन्होंने कहा कि मल ईंधन पर्यावरण के लिए बेहतर है। "हम खाना पकाने के लिए उपयोग की जाने वाली मीथेन बायोगैस बनाकर नैचुरल रिसॉर्सेस को बचाते हैं। ये कम पानी का उपयोग करता है और हम न्यूट्रीएंट्स से भरपूर खाद भी बनाते हैं।’’

आंदोलन के बीच आज किसानों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, इतने रुपये बढ़ सकते हैं गन्ने के दाम

Airbnb पर पूप होम के नाम से पॉपुलर

इंटरनेट पर प्रसिद्ध होने के बाद इस कपल ने एक अनोखे हॉलिडे एक्सपीरिएंस की तलाश कर रहे लोगों को Airbnb पर अपना घर किराए पर देना शुरू कर दिया है। पूर्व पहलवान गोल्डी लॉक्स ने यह भी खुलासा किया कि वह भोजन उगाने के लिए अपने मल का उपयोग करती हैं। वह अपने ग्रॉसरी बिल को $84 से कम रखने के लिए ऐसा करती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।