महाकुंभ मेला हिंदूओं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक मेला है। साल 2025 के प्रयागराज में महाकुम्भ मेला लगने वाला हैं। यह 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 25 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ मेला 45 दिनों तक चलता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, श्रद्धालु अपनी तीर्थ यात्रा की तैयारी में लगे हैं। प्रयागराज महाकुंभ 2025 की धूम धीरे धीरे तेज होने लगी है। कुंभ मेले में पंडों का अहम रोल होता है। यात्रियों की आवाभगत में पंडे लगे रहते हैं। यह परंपरा सैकड़ों साल से चली आ रही है।
