महाकुंभ में 29 जनवरी की देर रात मची भगदड़ में कई लोगों ने अपनों को खो दिया, लेकिन हाल ही में एक ऐसा चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक 60 साल का शख्स इस भगदड़ में लापता हो गया था और उसके दोस्तों और पड़ोसियों ने उसे मारा समझ कर उसकी तेहरवी की, तभी वह अपने घर पहुंच गया। शख्स को जिंदा देख मौत का भोज तुरंत एक दावत में बदल गया और उसके पड़ोसियों और दोस्तों ने उसके सही सलामत वापस लौटने पर जश्न मनाया।
