समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के MLC पम्मी जैन (Pampi Jain) के घर पर छापेमारी की है। दिलचस्प बात यह है कि आज ही अखिलेश यादव कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के MLC पम्मी जैन (Pampi Jain) के घर पर छापेमारी की है। दिलचस्प बात यह है कि आज ही अखिलेश यादव कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेन्स करने की घोषणा की है। BJP की सहयोगी IT ने सपा MLC पम्मी जैन के घर पर आखिर छापे मार दिए। BJP डरी हुई है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। BJP डरी हुई है। लोग BJP को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।
पुष्पराज जैन सपा के MLC हैं जिन्होंने पिछले दिनों पार्टी कार्यालय में समाजवादी इत्र बांटा था। पीयूष जैन के यहां इनकम टैक्स की रेड के वक्त इनके नाम की चर्चा हुई थी। कोतवाली सदर स्थित पुष्पराज जैन के ठिकानों पर सुबह 7 बजे से छापेमारी जारी है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
पुष्पराज जैन, अखिलेश यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईटी की टीम पुष्पराज जैन के घर, ऑफिस समेत 50 ठिकानों पर तलाशी कर रही है। कन्नौज में अखिलेश यादव के आने के बीच शुक्रवार को इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। वहीं इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी।
भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है! — SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) December 31, 2021
बता दें कि इससे पहले Directorate General of GST Intelligence (DGGI) ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज और कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी की थी। DGGI ने पीयूष जैन के घर से 194.45 करोड़ रुपय नकद, 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।