Get App

Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ II ने 7 दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया

एलिजाबेथ II 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनीं। तब उनकी उम्र 25 साल थी। इसके बाद 7 दशकों तक राजपरिवार के प्रमुख क रूप में उनकी कीर्ति न सिर्फ ब्रिटेन में बल्कि दुनियाभर में कायम रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 11:12 AM
Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ II ने 7 दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया
एलिजाबेथ II में भविष्य को पढ़ लेने की क्षमता थी। वह लोगों के बीच खुद को प्रासंगिक बनाने के तरीकों और महत्व को जानती थीं।

70 साल से ज्यादा वक्त तक शासन करना सामान्य बात नहीं है। इस दौरान आम लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाए रखना और भी मुश्किल है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II) ने यह दोनों उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने बदलते समय के साथ खुद को बदला। 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

एलिजाबेथ II 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनीं। तब उनकी उम्र 25 साल थी। इसके बाद 7 दशकों तक राजपरिवार के प्रमुख क रूप में उनकी कीर्ति न सिर्फ ब्रिटेन में बल्कि दुनियाभर में कायम रही। ऐसा नहीं है कि राजसिंहासन पर बैठने का उनका सफर बहुत आसान रहा। शुरुआती दिनों में वंशानुगत राजशाही को उन लोगों का विरोध झेलना पड़ा, जो लोकतंत्र के हिमायती थे। लेकिन, इससे एलिजाबेथ II की प्रतिष्ठा में कमी नहीं आई।

यह भी पढ़ें : भारत में जन्मी Devika Bulchandani बनीं Oglivy की ग्लोबल सीईओ, मानी जाती हैं ‘क्रिएटिविटी की चैम्पियन’

एलिजाबेथ II के ब्रिटेन के शासन की बागडोर संभालने के वक्त तक ब्रिटिश साम्राज्य का स्वरूप बदल चुका था। इसलिए राजपरिवार को मिलने वाली खास सुविधाओं का आधार कानून की जगह परपंरा बन गई। उनके शासन की बागडोर संभालते वक्त राजशाही की संस्था का विघटन शुरू हो चुका था। दुनिया औपनिवेशक शासन की छाया से मुक्त हो रही थी। ऐसे में ब्रिटेन के राजपरिवार के सामने बदलते वक्त के साथ खुद को ढालने की चुनौती थी। एलिजाबेथ II ने इस चुनौती की स्वीकार किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें