Get App

Ramadan 2024: भारत में कब दिखेगा माह-ए-रमजान का चांद? इस दिन रखा जाएगा पहला रोजा

Ramadan 2024: मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते पीते हैं। रोजा के दौरान लोग सहरी करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं। शाम को इफ्तारी के साथ अपना रोजा तोड़ते हैं। यह रोजा करीब एक महीने तक चलता है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 5:24 PM
Ramadan 2024: भारत में कब दिखेगा माह-ए-रमजान का चांद?  इस दिन रखा जाएगा पहला रोजा
Ramadan 2024: भारत के साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश में रोजा की शुरुआत होती है।

Ramadan 2024: रमजान को इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह मुस्लिम कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है। इस महीने के चांद को देखकर तय किया जाता है। इसे माह ए रमजान भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा (उपवास) रखते हैं। सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते पीते हैं। रोजा के दौरान लोग सहरी करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं। शाम को इफ्तार के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं। रमजान के महीने में रोजा रखना, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है।

यह महीना सभी मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है। रमजान का महीना कब शुरू होगा यह शाबान यानी इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी दिन चांद देखकर तय किया जाता है। आमतौर पर रमजान का अर्धचंद्र सबसे पहले सऊदी अरब, दुबई और कुछ पश्चिमी देशों में देखा जाता है। इसके एक दिन बाद भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और कुछ अन्य देशों में रमजान की शुरुआत होती है।

जानिए भारत में कब से शुरू हो रहा है रमजान का महीना

सऊदी अरब के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सोमवार, 11 मार्च को रमजान 2024 का पहला रोजा रखा गया है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में रमजान एक दिन बाद शुरू होता है। ऐसे में यहां 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में एक साथ रमजान की शुरुआत होती है। भारत समेत दूसरे दक्षिणी एशियाई देशों में मक्का में चांद दिखने के 24 घंटे के बाद चांद का दीदार हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल पहला रोजा छोटा होने वाला है। यह करीब 13 घंटे 30 मिनट का होगा। वहीं आखिरी रोजा सबसे लंबा हो सकता है। यह करीब 14 घंटे 8 मिनट का हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें