Credit Cards

Republic Day 2024: CISF की महिला टुकड़ी ने बजाया Jamal Jamaloo, खूब जमी महफिल

26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। इस बार सभी सेनाओं की टुकड़ियों को नेतृत्व महिलाएं ही कर रही हैं। ऐसे में रिहर्सल का एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में CISF की महिला जवान म्यूजिकल इंस्टूमेंट्स पर जमाल कुडू बजा रही हैं।

अपडेटेड Jan 21, 2024 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement
जमाल कुडू गाने ने कर्तव्य पथ की परेड रिहर्सल में मचाई धूम

Republic Day के उत्सव की तैयारियों के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। भारतीय सेना इस दिवस की तैयारी के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों का ध्यान इस बार CISF की महिला टुकड़ी ने अपनी ओर खींचा। रील्स पर कई दिनों तक धमाल मचाने वाले जमाल जमालू को इस महिला टुकड़ी के बैंड ने इंस्ट्रुमेंट्स के साथ ऐसे प्रस्तुत किया कि हर कोई देखता ही रह गया।

नारी शक्ति करेगी इस बार परेड का प्रतिनिधित्व

26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया जाएगा। कर्तव्य पथ पर इस बार महिला जवान कदम से कदम मिलाकर चलती हुई दिखाई देंगी। इस साल की सेंट्रल थीम भारत का लोकतंत्र और राष्ट्र के विकास में इसका योगदान है। पहली बार इस परेड में 100 महिला कलाकार म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट्स पर प्रस्तुति देंगी।


Zoho फाउंडर श्रीधर वेंबू परिवार संग पहुंचे अयोध्या, सामने आई तस्वीरें

रिपब्लिक डे की तैयारियां जारी

इस बार की होने वाली परेड में तीनों सर्विसेस की कंटिनजेंट्स का मोर्चा महिलाएं ही संभालते हुए नजर आएंगी। CAPF की टुकड़ी को भी महिलाएं ही लीड करेंगी, रक्षा मंत्रालय के सचिव ने बताया कि रिपब्लिक डे की परेड में इस साल महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना ही सबसे खास है। 26 वर्षीय कैप्टन संध्या ने टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने पर कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जिसे टुकड़ी को लीड करने का मौका मिल रहा है। कैप्टन संध्या ने 2017 में बतौर NCC कैडेट इस परेड में हिस्सा लिया था। बता दें कि इन टुकड़ियों में शामिल हुए ज्यादातर जवान अग्निवीर हैं। दिसंबर से 148 जवान इस परेड की तैयारी कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।