भारत में भी जल्द आएगा विनाशकारी भूकंप? तुर्की में तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर ने किया बड़ा दावा

Turkey-Syria Earthquake: डच रिसर्चर ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही एक बड़ा भूकंप भारतीय उपमहाद्वीप में भी आ सकता है। फ्रैंक ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के साथ हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) तक बड़े भूकंप की भविष्यवाणी की है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्यवाणी को लेकर अभी थोड़ा भ्रम है, क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अफगानिस्तान से भूकंप शुरू होकर हिंद महासागर तक जाएगा

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 11:34 AM
Story continues below Advertisement
Turkey-Syria Earthquake: विनाशकारी भूकंप ने अब तक तुर्की और सीरिया में 35,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है

Turkey-Syria Earthquake: नीदरलैंड के मशहूर रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स (Frank Hoogerbeets) ने 3 फरवरी को भविष्यवाणी की थी कि तुर्की (Turkey) और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में भयानक भूकंप आएगा। तीन दिन बाद उनकी बात सच साबित हुई। 6 फरवरी को तुर्की की जमीन ऐसी हिली कि सबकुछ तबाह हो गया। तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस विनाशकारी भूकंप ने दोनों देशों में अब तक 35,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। इस भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले डच रिसर्चर ने अब भारत के बारे में भी चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।

फ्रैंक हूगरबीट्स ने भविष्यवाणी की है कि जल्द ही एक बड़ा भूकंप भारतीय उपमहाद्वीप में भी आ सकता है। फ्रैंक ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के साथ हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) तक बड़े भूकंप की भविष्यवाणी की है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्यवाणी को लेकर अभी थोड़ा भ्रम है, क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अफगानिस्तान से भूकंप शुरू होकर हिंद महासागर तक जाएगा। रिसर्चर के मुताबिक, हो सकता है कि यह भूकंप 2001 की तरह भारत पर अपना असर डाले, लेकिन कोई निश्चितता नहीं है।

Jos Quinten नाम के एक ट्विटर यूजर ने यह जानकारी शेयर की और कहा कि तुर्की और सीरिया में भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले डच शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने अब अफगानिस्तान में बड़े भूकंप की भविष्यवाणी की है। यह भूकंप पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ-साथ भारत को भी प्रभावित करेगा। फ्रैंक का कहना है कि भूकंप की भविष्यवाणी से संबंधित यह टेक्नोलॉजी दूसरे देशों के साथ शेयर करना एक चुनौती है।


बता दें कि इससे पहले आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के एक सीनियर वैज्ञानिक ने भी भारत में भूकंप के तेज झटके को लेकर चेतावनी दी थी। प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा था कि भारत के कुछ हिस्सों में 7.5 तीव्रता से ज्यादा का भूकंप आ सकते हैं। बता दें कि तुर्की में अभी भी जमीन पर रेस्क्यू जारी है और लगातार शव बाहर निकाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Pulwama Attack: 'हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे', पुलवामा हमले की बरसी पर PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

इस रेस्क्यू मिशन में भारत ने तुर्की की बड़ी मदद की है। NDRF की कई टीमें भेजी गई हैं, राहत सामग्री भी लगातार पहुंचाई जा रही है। भारतीय सेना ने तुर्की में अपने अस्पताल भी बना लिए हैं, जहां पर घायलों को इलाज मिल रहा है। कुछ दूसरे देश भी अपनी तरफ से तुर्की और सीरिया को सहायता भेज रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।