Elon Musk से भी 4.88 लाख गुना ज्यादा अमीर, इस शख्स ने अमीरी के मामले में सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे, लेकिन सिर्फ दो मिनट के लिए

दुनिया के सबसे अधिक अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की संपत्ति करीब 190 बिलियन डॉलर है यानी कि वे बिलेनियर हैं। ब्लूमबर्ग के टॉप अमीरों की सूची में वे दुनिया के सबसे अधिक अमीर शख्स हैं यानी किसी भी शख्स के पास बिलियन के ऊपर यानी ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति नहीं है। हालांकि एक बार ऐसा हुआ है जब किसी शख्स की हैसियत ट्रिलेनियर नहीं क्वाड्रिलियन डॉलर की थी

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
क्रिस रेनॉल्ड्स ने जुलाई 2013 में एक दिन अपना Paypal अकाउंट खोला और उन्होंने पाया कि उनके खाते में 92.233 क्वाड्रिलियन डॉलर जमा हुए हैं। इसके बाद वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इकलौते क्वाड्रिलेनियर बन गए।

दुनिया के सबसे अधिक अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की संपत्ति करीब 190 बिलियन डॉलर है यानी कि वे बिलेनियर हैं। ब्लूमबर्ग के टॉप अमीरों की सूची में वे दुनिया के सबसे अधिक अमीर शख्स हैं यानी किसी भी शख्स के पास बिलियन के ऊपर यानी ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति नहीं है। हालांकि एक बार ऐसा हुआ है जब किसी शख्स की हैसियत ट्रिलेनियर नहीं क्वाड्रिलियन डॉलर की थी। 92,233,720,368,547,800 डॉलर की संपत्ति थी करीब दस पहले 56 वर्षीय एक शख्स Chris Reynolds के पास लेकिन 92 क्वाड्रिलेनियर डॉलर की यह संपत्ति दो ही मिनट में हवा हो गई। इसका मतलब है कि कुछ समय के लिए वह बर्नार्ड और एलॉन मस्क की मौजूदा दौलत से करीब 4.88 लाख गुना ज्यादा अमीर हो गए। Elon Musk के पास इस समय 181 बिलियन डॉलर की दौलत है।

Adani Group के लिए कहीं खुशी-कहीं गम की स्थिति

क्या है ये पूरा मामला


क्रिस रेनॉल्ड्स ने जुलाई 2013 में एक दिन अपना Paypal अकाउंट खोला और उन्होंने पाया कि उनके खाते में 92.233 क्वाड्रिलियन डॉलर जमा हुए हैं। इसके बाद वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इकलौते क्वाड्रिलेनियर बन गए। उस समय सबसे अधिक दौलत मैक्सिको में टेलीकॉम सेक्टर के दिग्गज कारोबारी कार्लोस स्लिम के पास थी और उनकी संपत्ति 67 बिलियन डॉलर थी यानी क्रिस रेनॉल्ड्स के पास कार्लोस से भी 13.73 लाख गुना अधिक संपत्ति थी। हालांकि कुछ ही समय में पेपाल को अपनी गलती महसूस हुई और इसके लिए माफी मांगते हुए गलती सुधार किया।

Image- PayPal/Chris Reynolds Image- PayPal/Chris Reynolds

Paypal ने मुआवजे के रूप में की चैरिटी

क्रिस के मुताबिक उनके लिए यह काफी चौंकाने वाला रहा। इससे पहले उन्होंने ईबे पर कुछ विंटेज बीएमडब्ल्यू टायर्स की बिक्री से पेपाल के जरिए 1000 डॉलर से कुछ अधिक पैसे बनाए थे। अब जब एकाएक ढेर सारे पैसे आ गए जितना किसी भी शख्स के पास दुनिया भर में था ही नहीं तो चौंकना स्वाभाविक ही है। इसके बाद पेपाल ने असुविधा के लिए उनसे माफी मांगी।

सरकार नहीं बोर्ड चलाए कंपनी, वेदांता के मालिक ने दिया जोर

पेपाल ने क्रिस की पसंद के हिसाब से अपनी गलती के लिए कुछ पैसे चैरिटी में देने का प्रस्ताव पेश किया। फिलाडेल्फिया न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर ये पैसे रख पाते तो वह क्या करते, इस पर क्रिस ने कहा था कि राष्ट्रीय कर्ज को कम करते। इसके अलावा उन्होंने बेसबॉल फ्रेंचाइजी फिल्लीज (Phillies) को खरीदने की बात कही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।