दुनिया के सबसे अधिक अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) की संपत्ति करीब 190 बिलियन डॉलर है यानी कि वे बिलेनियर हैं। ब्लूमबर्ग के टॉप अमीरों की सूची में वे दुनिया के सबसे अधिक अमीर शख्स हैं यानी किसी भी शख्स के पास बिलियन के ऊपर यानी ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति नहीं है। हालांकि एक बार ऐसा हुआ है जब किसी शख्स की हैसियत ट्रिलेनियर नहीं क्वाड्रिलियन डॉलर की थी। 92,233,720,368,547,800 डॉलर की संपत्ति थी करीब दस पहले 56 वर्षीय एक शख्स Chris Reynolds के पास लेकिन 92 क्वाड्रिलेनियर डॉलर की यह संपत्ति दो ही मिनट में हवा हो गई। इसका मतलब है कि कुछ समय के लिए वह बर्नार्ड और एलॉन मस्क की मौजूदा दौलत से करीब 4.88 लाख गुना ज्यादा अमीर हो गए। Elon Musk के पास इस समय 181 बिलियन डॉलर की दौलत है।
