उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ के परतापुर क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने नशे में एक कार को कई किलोमीटर तक घसीटा। इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कार में सवार चारों लोग समय रहते कूद गए और किसी भी तरह की चोट से बच गए। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद नशे में धुत कंटेनर चालक कई किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त कार में कोई नहीं था।
जैसे ही चालक ने कंटेनर रोका तो लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में जानकारी मिलते हुए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़कर थाने ले गए। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 22-पहिया कंटेनर ट्रक ने कथित तौर पर कार को टक्कर मार दी और फिर उसे लगभग 3 किमी तक घसीटते हुए ले गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में ट्रक द्वारा कार को धक्का देते हुए देखा जा सकता है। कार में सवार चारों लोग समय रहते कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। कैंटर चालक के खिलाफ थाना परतापुर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वक्त कार में कोई नहीं था, जिससे किसी को चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार को करीब 3 किमी तक घसीटा गया। लोगों ने ट्रक चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ता गया। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी वह नहीं रुका। बताया जा रहा है कि चालक काफी नशे में था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार सवार लोगों और ट्रक चालक के बीच कहासुनी हो गई।
रिपोर्टों की मानें तो कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने के लिए कई बार हॉर्न बजाया और बाद में कार को ट्रक के सामने रोक दिया, जिससे कार और ट्रक चालकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ट्रक चालक कार को कई किलोमीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।