क्या टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है? दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ चार मार्च से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा के ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसे ट्वीट हुए, जिससे फैंस को ये लगा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है।
