Get App

Sai Baba: हैदराबाद के साईभक्त ने 3 किलो चांदी चढ़ाया, शिरडी साईं मंदिर में रोजाना चढ़ता है लाखों का चढ़ावा

Shirdi Sai baba: साईं बाबा की समाधि को 100 साल हो चुके हैं। शिरडी में हर साल करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐसे में रुपया, पैसा, सोना, चांदी और कई बहुमूल्य चीजों का दान दिया जाता है। इस बीच हैदराबाद के एक साई भक्त ने तीन किलो चांदी का चढ़ावा चढ़ाया। इसके साथ ही 1.50 लाख रुपये नगद दान किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 4:51 PM
Sai Baba: हैदराबाद के साईभक्त ने 3 किलो चांदी चढ़ाया, शिरडी साईं मंदिर में रोजाना चढ़ता है लाखों का चढ़ावा
Shirdi Sai baba: सुंदर कारागीरी से मढ़वाया हुआ मुकुट, थाली और गिलास आज शिरडी साईट्रस्ट को सौपा गया।

सुनील दवंगे

भारत में मंदिर हमारी आस्था के साथ-साथ समृद्ध धार्मिक विरासत के भी प्रतीक हैं। भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है। ऐसे ही महाराष्ट्र के शिरडी का साई बाबा दरबार में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। साल भर में यहां करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ता है। इस बीच हैदराबाद के साई भक्त ने हाल ही में साई बाबा मंदिर में चांदी का एक मुकुट चढ़ाया है। इसके साथ ही 1.50 लाख रुपये नगद दान किया है। बेहतर कारागीरी से मढ़वाया हुआ मुकुट चढ़ाया गया है। इसके साथ ही थाली और गिलास शिरडी साईट्रस्ट को सौप दिया गया है।

3 लाख रुपये की लागत से चांदी का और बाकी सामान बनाया गया है। हैदराबाद के रहने वाले साई भक्त हरीनाथ रेड्डी ने यह दान किया है। वैसे तो साई बाबा को रोजाना सोने का मुकुट पहनाया जाता है। ऐसे में इस मुकुट को हनुमान मंदिर में बजरंगबली को पहनाया जायेगा।

साई भक्त हरिनाथ की पूरी हुई इच्छा 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें